फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग का दावा, बिना फिल्टर पी सकते हैं पानी

Mon, 03 Feb 2014 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जलकल विभाग का दावा है कि आपूर्ति किए जाने वाला पेयजल पूरी तरह पीने योग्य है और किसी तरह के फिल्टर या आरो लागने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


विभाग ने यह जानकारी एक जनसचूना अधिकार के तहत दी है। शहर के पेयजल की शुद्घता को लेकर आरटीआई कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने जलकल विभाग से आरटीआई के तहत जानकारी मांगी थी।

इसको लेकर जलकल विभाग अधिशासी अभियंता मुख्यालय की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया कि जलकल विभाग पेयजल आपूर्ति में तकनीकी एवं वैज्ञानिक प्रक्रिया अपनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले कच्चे जल को जलकल में शोधित एवं विसंक्रमित किया जाता है उसके बाद ही शहर में आपूर्ति की जाती है। जलकल अभियंता का कहना है कि आपूर्ति किए जाने वाला पानी सीधे पीने योग्य है।

विभाग पूरे शहर के विभिन्न स्थानों से पेयजल के नमूनों को एकत्रित कर राज्य स्वास्थ्य संस्थान से उनकी जांच कराता है।

इस पर आरटीआई कार्यकर्ता का कहना है कि जब पेयजल पूरी तरह पीने योग्य है तो लोगों को आरओ अथवा फिल्टरों की आवश्यकता क्यों पड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें