फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिला वेतन, सूनी रहेगी दिवाली

Fri, 01 Nov 2013 07:40 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जलकल विभाग के 1700 कर्मचारियों की दीपावली इस बार सूनी रहेगी।
विज्ञापन


विभाग के पास कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसा ही नहीं हैं। यह पहला मौका है जब जलकल विभाग में त्योहार के मौके पर कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाएगा।

इसको लेकर गुरुवार को जलकल विभाग के जोन तीन कार्यालय में कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। जलकल विभाग में करीब 2200 कर्मचारी हैं। इनके वेतन पर हर महीना करीब चार करोड़ खर्च होते हैं।
विज्ञापन


विभाग की वित्तीय स्थिति इस समय बेहद खराब है। उसके पास इस समय महज 500 कर्मचारियों को ही वेतन देने के पैसा है। शेष को वेतन देने के लिए उसके पास पैसा नहीं है।
विज्ञापन


जलकल श्रमिक संघ के महामंत्री रुपेंद्र पांडेय ने बताया कि विभाग में वेतन का संकट कभी नहीं आया। अब संकट आया तो वह भी त्योहर के मौके पर।

महाप्रबंधक से बात की गई तो उन्होंने असमर्थता जता दी है। पांडेय ने कहा कि शासन का आदेश है कि त्योहार पर कर्मचारियों को बोनस व वेतन मिले मगर यहां वेतन तक नहीं मिल रहा है।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें