मनीषा सिंह, गोमतीनगर
राजधानी लखनऊ में पाइपलाइन बदले जाने की वजह से कई इलाकों में सोमवार से पानी संकट बना हुआ है।
हालांकि प्रशासन यह काम शुरू करने से पहले वादे करता रहा कि लोगों को पानी की दिक्कत नहीं होगी और इन इलाकों में ट्यूबवेल से सीधी जलापूर्ति की जाएगी।
लेकिन हमेशा की तरह इस बार भी सरकारी वादों की पोल खुल गई। कई इलाकों में पानी पहुंचा, तो कहीं पूरा मुहल्ला पानी के लिए तरसता रहा।
और तो और कहीं वॉटर पंप की स्पीड बढ़ाने से वे मौके पर ही बोल गए।
सोचने वाली बात यह है कि जल जैसी आवश्यक आवश्यकता की पूर्ति के लिए प्रशासन कितना मुस्तैद है? बेहतर होता अगर प्रशासन इस पर पहले ही सोच-समझकर काम करता।
बेशक पाइपलाइन बदलने का कार्य जनहित के लिए ही किया जा रहा है, लेकिन वैकल्पिक सुविधा को भी विभाग को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।