फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जनेश्वर एन्क्लेव में 24 घंटे से पानी संकट, महिलाओं का फूटा गुस्सा

विज्ञापन
महिलाओं का फूटा गुस्सा।
विज्ञापन
गुडंबा। कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव अपार्टमेंट में 24 घंटे से ज्यादा समय तक पानी की आपूर्ति बाधित रहने पर शनिवार को महिलाओं का सब्र जवाब दे गया। बड़ी संख्या में नाराज महिलाओं ने अपार्टमेंट के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के सामने नाराजगी जताई। हालांकि, शाम करीब चार बजे पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई।
विज्ञापन




निवासियों के मुताबिक, शुक्रवार रात से अपार्टमेंट में पानी की समस्या शुरू हुई थी। शनिवार शाम चार बजे तक करीब 525 परिवार पानी के लिए परेशान रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत जिउतिया व्रत रखने वाली महिलाओं को हुई। नहाय-खाय के बाद शनिवार को महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा था, ऐसे में पानी की व्यवस्था ठप होने से उन्हें घरेलू कामकाज और अन्य जरूरी कार्यों में परेशानी उठानी पड़ी। निवासियों ने पानी संकट के लिए आरडब्ल्यूए की कार्यप्रणाली और नई मेंटेनेंस एजेंसी को जिम्मेदार ठहराया। इस संबंध में जानकारी लेने के लिए आरडब्ल्यूए की अध्यक्ष नेहा श्रीवास्तव को दो बार कॉल किया गया, लेकिन रिसीव नहीं की।

महिलाओं का फूटा गुस्सा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें