फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेस्टोरेंट में घुसकर चालक को पीटा, संचालक का मोबाइल और 17 हजार रुपये लूटे

Sun, 04 Oct 2026 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गाजीपुर के कैलाश कुंज स्थित फर्स्ट वाइफ रेस्टोरेंट में 28 सितंबर की रात तीन लोगों ने संचालक के चालक को पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि बीच-बचाव के दौरान आरोपियों ने संचालक का मोबाइल और 17 हजार रुपये लूट लिए। रेस्टोरेंट संचालक की तहरीर पर गाजीपुर थाने में 30 सितंबर
विज्ञापन

को तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
गोंडा के चंदवतपुर निवासी रेस्टोरेंट संचालक श्याम जी के मुताबिक, रात करीब 12 बजे वह और चालक अनिल यादव रेस्टोरेंट में मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान शादाब गाजी, विपिन सिंह और बबलू पंडित वहां पहुंचे और अनिल को पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि विपिन ने रॉड से अनिल के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल होकर बेहोश हो गया।
श्याम जी के मुताबिक, उन्होंने बीच-बचाव की कोशिश की तो आरोपियों ने उनका मोबाइल और 17 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद धमकी देते हुए भाग निकले। स्टाफ ने घायल अनिल को अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर राजेश मौर्या ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें