फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीएचसी में पानी का संकट, गर्भवतियों को लौटाया

विज्ञापन
इंदिरानगर सीएचसी।
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शुक्रवार को प्रसव सेवाएं ठप रहीं। यहां आने वाली गर्भवती को पानी संकट होने का हवाला देकर दूसरी सीएचसी में प्रसव कराने की सलाह देकर वापस कर दिया गया। वहीं, पानी का संकट दूर करने के लिए सीएचसी में बोरिंग भी शुरू कर दी गई है। अफसरों ने तीन दिन में काम पूरा होने की बात कही है। सीएमओ का कहना है कि शनिवार से सीएचसी में प्रसव शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

इंदिरानगर सीएचसी की ओपीडी में हर दिन करीब 300-400 मरीज आते हैं। तीन से चार प्रसव भी होते है, मगर पांच दिन से यहां पानी की आपूर्ति ठप है। ऐसे में सिजेरियन व सामान्य दोनों तरह के प्रसव बंद कर दिए गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने प्रसव कक्ष भी बंद कर दिया है।गर्भवती को दूसरे अस्पताल जाने की सलाह दी जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि पानी के बिना स्वच्छता बनाए रखना और प्रसव कराना संभव नहीं है। वहीं, दूरदराज से आने वाली महिलाओं को दूसरे अस्पताल भेजने से उन पर न केवल आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, बल्कि समय पर इलाज न मिलने का खतरा भी है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि तीन दिन में अस्पताल में पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। सीएचसी में ही प्रसव कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें