फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आंबेडकर जयंती तक एक करोड़ परिवारों को नल कनेक्शन देंगे

Mon, 10 Apr 2023 07:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों को लक्ष्य दिया है। उन्होंने गांव-गांव में बन रही ग्राम पेयजल स्वच्छता समिति के गठन और वाटर एक्शन प्लान के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती तक यूपी में एक करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन दे दिए जाएंगे। यह लक्ष्य जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों को दिए। वह गोमतीनगर के किसान बाजार स्थित कार्यालय में सोमवार को संबंधित विभागों के विभिन्न कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की हर घर जल योजना के तहत सोमवार तक यूपी में 98,70,651 ग्रामीणों तक नल से जल पहुंचा दिया गया है। अगले तीन दिनों में 1,29,349 ग्रामीण परिवारों तक नल कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य दिया है। इससे यह संख्या एक करोड़ पूरी हो जाएगी। गांव-गांव में बन रही ग्राम पेयजल स्वच्छता समिति के गठन और वाटर एक्शन प्लान के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें - मायावती बोलीं- माफिया अतीक अहमद के परिवार के किसी भी सदस्य को टिकट नहीं देगी बसपा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी नगर निकाय चुनाव में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी कांग्रेस, जीत को लेकर ये हैं दावे
विज्ञापन


उन्होंने एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक की कार्ययोजना को अंतिम रूप प्रदान कर उस पर तेज गति से काम शुरू करने के निर्देश दिए। पानी जांच के लिए महिलाओं को प्रशिक्षित करने के लक्ष्य को पूरा करने, गांव-गांव में युवाओं को प्लंबर, पम्प ऑपरेटर, मोटर मैकेनिक, फिटर, इलेक्ट्रीशियन और मेसन के रूप में तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य पूरा होने पर अब अगले लक्ष्यों की ओर बढ़ने को कहा।

गांव में जाकर पत्तलों पर भोजन करेंगे अधिकारी
बैठक में मंत्री ने कहा कि आंबेडकर जयंती के अवसर पर सभी जिलों में ग्राम पंचायतवार अधिकारी वहां के स्टाफ के साथ बैठकर पत्तलों पर भोजन करेंगे और बाबा साहब को श्रद्धांजलि देंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें