फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: यूपी में शुरू होगी मखाने की खेती, 18 करोड़ की कार्ययोजना तैयार; किसानों को किया जाएगा प्रशिक्षित

Tue, 18 Nov 2025 02:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में अब मखाने की खेती शुरू कराने की योजना है। इसके लिए 18 करोड़ की कार्ययोजना तैयार की गई है। किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्हें इससे जुड़ी तकनीकी और व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
मखाना की खेती (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मखाना की खेती शुरू कराई जाएगी। इसके लिए किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्हें मखाना की खेती के लिए तकनीकी और व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। इसके लिए 18 करोड़ की कार्ययोजना तैयार की गई है।

विज्ञापन


उद्यान विभाग के अपर मुख्य सचिव बीएल मीणा ने प्रदेश में मखाना विकास के क्रियान्वयन संबंधी 18 करोड़ की कार्ययोजना की रिपोर्ट राष्ट्रीय मखाना बोर्ड नई दिल्ली को भेज दी है। इसमें बताया गया है कि मखाना विकास योजना के क्रियान्वयन के लिए उत्तर प्रदेश में सब एजेंसी के रूप में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग को नामित किया गया है। 

मखाना विकास योजना के क्रियान्वयन के लिए निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण को नोडल अधिकारी तथा संयुक्त निदेशक शाकभाजी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें