फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 वर्षों के भरोसे का कत्ल: पूर्व भाजपा सांसद के चौकीदार ने कर दिया कांड, फिल्मी सीन की तरह दे गया चकमा

Sat, 23 Nov 2024 10:15 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य के चौकीदार ने लखनऊ स्थित उनके घर में बड़ा कांड कर दिया। फिल्मी सीन की तरह छुट्टी ली और भाग निकला। हकीकत जाने के बाद उन्होंने पुलिस का सहारा लिया। आगे पढ़ें और जानें पूरी बात...
विज्ञापन
पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य के चौकीदार ने कर दिया कांड। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य के चौकीदार ने उनके मकान से छह लाख के जेवर चोरी कर उनके स्थान पर नकली आभूषण रख दिए। इसकी जानकारी पर उन्होंने पीजीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना वृंदावन योजना की है।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य के मुताबिक वह राजनीतिक गतिविधियों के कारण अक्सर बाहर रहती हैं। वृंदावन योजना स्थित मकान की रखवाली कैंट के निलमथा निवासी चौकीदार राजेंद्र करता था। 

चाबियां उसके पास रहती थीं

15 सालों से काम करने के कारण उस पर काफी विश्वास था। पहले मंजिल की चाबियां उसके पास रहती थीं। दूसरी मंजिल की चाबियां पूर्व सांसद के पास रहती थीं। कुछ दिनों से राजेंद्र डरा हुआ था। बुधवार को बेटी की शादी की बात कहकर छुट्टी ली और निकल गया।

बृहस्पतिवार शाम पूर्व सांसद को समारोह में जाना था। वह वृंदावन योजना स्थित आवास पर पहुंचीं। लॉकर से जेवर निकाले तो उनकी बनावट व रंग अलग था। सराफ से जांच कराई तो जेवर नकली निकले। यही नहीं, नीचे के कमरे का लॉक बदला हुआ था। 

नकली आभूषण रख दिए

आरोप है कि राजेंद्र ने चाबी बनाने वाले की मदद से कमरों व लॉकरों की नकली चाबियां बनवाईं। छह लाख के जेवर चुराकर नकली आभूषण रख दिए। इंस्पेक्टर रवि शंकर त्रिपाठी के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें