फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शिक्षाप्रद फिल्में देखें और कम करें मोबाइल का इस्तेमाल

विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ करते पदाधिकारी। 
विज्ञापन
लखनऊ। बच्चों को मोबाइल का इस्तेमाल कम करना चाहिए। उन्हें शिक्षाप्रद फिल्में देखनी चाहिए। ये कहना है कि वेब सीरीज मिर्जापुर के बाल कलाकार और मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले आरव शुक्ला का। वे मंगलवार को सिटी मांटेसरी स्कूल (सीएमएस) कानपुर रोड शाखा में चल रहे अंतरराष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव में मेहमान कलाकार के रूप में पहुंचे थे।
विज्ञापन


आरव ने बताया कि वे खुद भी मोबाइल का इस्तेमाल कम करते हैं। क्रिकेट और अन्य खेल अधिक खेलते हैं। फिल्म मिशन कश्मीर में काम कर चुके अभिनेता रूमी सिद्दीकी ने कहा, बच्चों को अभिनय के साथ पढ़ाई जारी रखनी चाहिए। अभिनय के मुकाबले पढ़ाई ज्यादा अहम है।
फिल्म सिकंदर का मुकद्दर, हिसाब बराबर, मिशन रानी जैसी फिल्मों में का कर चुके अभिनेता अनिल पांडेय ने कहा, इस महोत्सव के जरिये बच्चों को अच्छे विचार सीखने को मिल रहे हैं। महोत्सव के दूसरे दिन थ्रेड ऑफ होप, घर किसका है, आओ दोस्ती करें, एनीथिंग इच पॉसिबल जैसी फिल्में दिखाई गईं। इस दौरान बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी फिल्मों का आनंद उठाया। स्कूल प्रबंधक प्रो. गीता गांधी किंगडन ने कहा, महोत्सव का उद्देश्य भावी पीढ़ी के चरित्र निर्माण और जीवन के मूल्यों का संदेश पहुंचाना है ताकि एक खुशहाल समाज का निर्माण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें