फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: थानों में महिलाओं के लिए अत्याधुनिक वॉशरूम बनने शुरू, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया था निर्देश

Fri, 28 Jul 2023 09:59 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के 900 पुलिस थानों में अत्याधुनिक वॉशरूम का निर्माण कराया जाएगा। इस संबंध में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निर्देश दिया था। निर्माण के लिए निविदाएं जारी कर दी गई हैं।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रदेश के 900 पुलिस थानों में महिलाओं के लिए अत्याधुनिक वॉशरूम बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके निर्माण के लिए कार्यदायी संस्थान के चयन की निविदाएं जारी की जा रही हैं। वहीं, नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के 11 थानों में वॉशरूम बनाने की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


राज्य सरकार थानों पर आने वाली महिलाओं की सुरक्षा व सुविधाओं के लिए कई कदम उठा रही है। इसके तहत महिला हेल्पडेस्क की स्थापना और महिलाओं के लिए भारतीय व पाश्चात्य शैली वाले वॉशरूम का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं, घायल महिलाओं के लिए इंजरी रूम बनाने का प्रस्ताव भी तैयार हो चुका है। इसे शासन स्तर पर मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: यूपी में किसी एक सीट से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी, सोनिया को लेकर सस्पेंस बरकरार
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में महंगी होगी बिजली: 1 रुपए यूनिट तक बढ़ सकते हैं बिजली के दाम, लगेगा अतिरिक्त ईधन अधिभार


लखनऊ और बरेली में सोशल मीडिया सेंटर
लखनऊ और बरेली में सोशल मीडिया सेंटर बनाने की कवायद भी शुरू हो चुकी है। इसके लिए 23-23 लाख रुपये जारी करने की स्वीकृति दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें