फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्सनल लॉ बोर्ड व ओवैसी जैसे लोग रावण के समान: रामलला दर्शन कर बोले वसीम रिजवी

Mon, 01 Oct 2018 12:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
रामलला दर्शन के लिए पहुंचे वसीम रिजवी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रामलला दर्शन के लिए सोमवार को अयोध्या पहुंचे शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने कहा कि रामलला दर्शन मार्ग पर रामभक्तों की दशा देखकर दुख होता है। बाबर के पैरोकार राम भक्तों पर ज्यादती कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का विरोध करने वाले ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड व असदुद्दीन ओवैसी जैसे लोग रावण के समान हैं जो कि राम मंदिर का निर्माण नहीं होने दे रहे हैं।

विज्ञापन


रिजवी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण मेरा मिशन है इसलिए भगवान राम मेरे सपने में आए। हमारे जेहन में सिर्फ मंदिर निर्माण की ही बात चल रही है। यही हमारा मिशन है। उन्होंने कहा कि मंदिर मामले में हम भी एक पक्षकार हैं और हमारा पक्ष मजबूत रहेगा।

आपको बता दें कि वसीम रिजवी खुलकर मंदिर निर्माण का समर्थन करते रहे हैं। इसके लिए वो मुस्लिम कट्टरपंथियों के निशाने पर भी रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट 29 अक्टूबर से मामले पर नियमित सुनवाई करेगा। उम्मीद की जा रही है कि फैसला लोकसभा चुनाव 2019 से पहले तक आ जाएगा।
विज्ञापन


रामलला की दर्शन अवधि में हुआ बदलाव
रामलला की दर्शन अवधि में बदलाव किया गया है। अब प्रथम पाली में सुबह सात बजे से 11 बजे तक जबकि द्वितीय पाली में एक बजे से पांच बजे तक दर्शन होंगे। पहले द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से छह बजे तक दर्शन होते थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें