फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी में तपिश पर भारी उमस, कल से तीन दिन तक बारिश के आसार, कई जिलों में वज्रपात की चेतावनी

Tue, 27 May 2025 05:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather In UP: यूपी में तपिश पर उमस भारी है। मौसम विभाग ने कई जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की है। वहीं, कल से बारिश के भी आसार जताए हैं।
विज्ञापन
उमस व गर्मी में घरों से कम निकले लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में अगले तीन से चार दिनों तक मौसम में फेर-बदल जारी रहने वाला है। प्रदेश में हो रही उमस भरी गर्मी और धूप छांव के बीच मौसम विभाग ने 29 से 31 मई के बीच पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में गरज- चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

विज्ञापन


मंगलवार को प्रदेश में पूरब से पश्चिम तक कहीं भी लू जैसी परिस्थितियां नहीं रहीं। साथ ही कहीं भी दिन का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज नहीं किया गया, लेकिन उमस भारी चिपचिपी गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। पूर्वा हवा में नमी की मौजूदगी से आभासी गर्मी, वास्तविक गर्मी से तीन से चार डिग्री ज्यादा महसूस किया गया।

ये भी पढ़े- UP News: यूपी सरकार का एलान, सामूहिक विवाह योजना में अब कन्याओं को सिंदूर भी किया जाएगा दान
विज्ञापन


बुधवार के लिए भी प्रदेश के पूर्वी और तराई इलाकों के 30 जिलों में तेज हवाएं चलने और गरज- चमक के साथ बूंदाबादी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं शाहजहांपुर, पीलीभीत, बदायूं व आसपास के इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक की हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: यूपी में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे अपराधी... सरकार नाकाम, योगी सरकार पर बरसे स्वामी प्रसाद

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 29 मई से प्रदेश में दो-तीन दिनों के लिए बूंदाबांदी और हवाओं की तीव्रता और क्षेत्रफल में विस्तार देखने को मिलेगा।

यहां मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना

सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, फरुखाबाद, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें