लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मरीजों की जान से खिलवाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। संस्थान के भीतर प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ के इशारे पर वार्ड बॉय मरीजों के रक्त के नमूने लेने और यहां तक कि इंजेक्शन लगाने जैसा संवेदनशील काम कर रहे हैं। शुक्रवार को इस अव्यवस्था से जुड़े दो अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिससे संस्थान की जमकर फजीहत हुई और उसकी साख पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
संस्थान में 1,200 बेड हैं और इमरजेंसी हमेशा भरी रहती है। वायरल हुए एक वीडियो में इमरजेंसी वार्ड में एक वार्ड बॉय मरीजों की शुगर जांच के लिए नमूने लेता दिख रहा है, जबकि उसके बगल में खड़ी स्टाफ नर्स केवल रजिस्टर में एंट्री कर रही है।
दूसरा वीडियो आईसीयू का है। यहां भी एक वार्ड बॉय एक बुजुर्ग महिला मरीज को इंजेक्शन लगाता नजर आ रहा है। यह गंभीर स्थिति तब है, जब वार्ड में डॉक्टर और प्रशिक्षित स्टाफ मौजूद रहते हैं। मामले के तूल पकड़ने के बाद, संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि वे जांच करा रहे हैं। रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Iसैंपल व जांच लेने की जिम्मेदारी नर्सिंग स्टाफ की है। नर्स अगर सैंपल वार्ड बॉय से निकलवा रहे हैं, तो यह गलत है। इस मसले में दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
I
I
I
I
- डॉ. विक्रम सिंह, सीएमएस, लोहिया संस्थानI