फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर अस्पताल में वार्ड ब्वॉय और मरीजों में हाथापाई, वसूली का आरोप

Tue, 13 Mar 2018 03:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हंगामा करते मरीज
विज्ञापन

लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में वार्ड ब्वॉय द्वारा बदसलूकी करने को लेकर मरीजों ने जमकर हंगामा काटा। मरीजों का अरोप है कि वार्ड ब्वॉय ओपीडी में जाने के लिए पैसे ले रहा था।

विज्ञापन


जो मरीज पैसे दे रहे थे उन्हें लाइन के बाहर से ओपीडी में दाखिल कर इलाज करवा रहा था, जबकि सुबह से लाइन में लगे लोगों को डेढ़ बजे के बाद लौटाना शुरू कर दिया।

मरीजों ने जब इस बात का विरोध किया तो वार्ड ब्वॉय राजू शुक्ला ने मरीजों के साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह से लगे एक बुर्जग के साथ भी राजू शक्ला ने मारपीट की।
विज्ञापन


गुस्साए मरीजों ने पर्चे फाड़कर फेक दिए और ओपीडी के बाहर आकर हंगामा करना शुरू कर दिया।

मौके पर पहुंचे निदेशक डॉ रजीव लोचन ने मरीजों से लिखित शिकायत की मांग की और कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। मरीजों वार्ड ब्वॉय की लिखित शिकायत निदेशक को दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें