फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन साल से अतिक्रमण हटवाने के लिए भटक रहे, नगर निगम ने कहा- दावा झूठा

विज्ञापन
समाधान दिवस।
विज्ञापन
लखनऊ। खुद को नेताजी सुभाष चंद्र बोस का वंशज होने का दावा करने वाले अमित कुमार बोस शुक्रवार को नगर निगम के संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। उन्होंने लाटूश रोड पर अतिक्रमण की शिकायत की। यह भी कहा कि तीन साल से अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका है। वहीं, नगर निगम प्रशासन ने उनके दावे को झूठा बताया है। कहा कि शिकायत पर तत्काल अतिक्रमण हटवाया गया।
विज्ञापन

अमित कुमार बोस ने बताया कि वह तीन साल से लाटूश रोड पर अतिक्रमण हटवाने के लिए दौड़ रहे हैं। बंगाली क्लब से लेकर लाटूश रोड शिवाजी मार्ग तक लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है, जो बढ़ता जा रहा है। इस पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। अगर अतिक्रमण नहीं हटा तो दुर्गा पूजा आयोजन में दिक्कतें पेश आएंगी। उनकी इस शिकायत पर नगर निगम प्रशासन ने बताया कि जोन-एक के जोनल अधिकारी ओपी सिंह खुद उनसे मिलकर अतिक्रमण पर कार्रवाई करवा चुके हैं। इतना ही नहीं, वह खुद को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के वंशज होने का दावा कर रहे हैं, जबकि बंगाली समाज व अन्य स्थानीय नागरिकों ने पूछताछ में इस बात को खारिज किया है। उनका नेताजी के वंश से कोई लेना-देना नहीं है।
खेल मैदान में पशु अस्पताल का विरोध
गोमतीनगर विस्तार से समाधान दिवस में पहुंचे देवेश ने बताया कि खरगापुर गांव में सरकारी जमीन पर खेल का मैदान और बालिका इंटर कॉलेज बनाया जाना था, लेकिन अब निगम प्रशासन यहां पशु चिकित्सालय का निर्माण करवा रहा है। स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे हैं। नगर आयुक्त गौरव कुमार से शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

घरों में भर रहा पानी
वृंदावन योजना से नगर निगम पहुंचे फरियादी बहार अली ने बताया कि उनके मकान के चारों तरफ सड़क बना दी गई है, लेकिन नाली नहीं बनाई गई। इससे बारिश का पानी घरों में भर जाता है। इसकी कई बार शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

109 मामलों को हुआ निस्तारण
नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में 109 से अधिक शिकायतों का मौके पर ही समाधान हुआ। इसमें 92 मामले टैक्स से संबंधित थीं। 17 जलकल विभाग से, सफाई आदि की रहीं। दिवस पर अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह, अरुण कुमार गुप्त, डॉ. अरविंद कुमार राव, जीएम जलकल कुलदीप सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें