संसद में पेश किया जाएगा वक्फ संशोधन विधेयक, पुलिस-प्रशासन अलर्ट
लखनऊ। संसद में बुधवार को वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया जाएगा। इस कारण पुलिस व प्रशासन अलर्ट मोड पर है। ऐसे में पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई है। ताकि अगर कोई संगठन और राजनीतिक दल प्रदर्शन करे तो स्थिति पर काबू पाया जा सके। साथ ही विधानभवन, लोक भवन व परिवर्तन चौक के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
जेसीपी अपराध कमलेश कुमार दीक्षित के मुताबिक थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अलर्ट रहने के साथ ही यूपी 112, पिंक स्कूटी को भी संवेदनशील इलाकों में गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस कर्मी सादे कपड़ों में रहेंगे। जेसीपी ने बताया कि एनआरसी, सीएए को लेकर सतखंडा चौकी, मदेयगंज, हनुमान सेतु और परिवर्तन चौक के पास हुए हंगामा करने वालों पर पुलिस की नजरें रहेंगी।