फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खीरे की फसल पर बढ़ रहा फल मक्खी का प्रकोप

Wed, 02 Apr 2025 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इस साल मौसम में नमी और बेवक्त बढ़ी गर्मी से किसानों की कद्दू वर्गीय फसलें ज्यादा प्रभावित हो रही हैं। राजधानी से सटे सरोजनी नगर, मोहनलालगंज, इटौंजा, बख्शी का तालाब, माल, मलिहाबाद, गुडंबा क्षेत्र में किसान खीरा, ककड़ी, तरबूज व खरबूजे की खेती करते हैं। खीरे की फसल से किसान अच्छी आमदनी लेते हैं, लेकिन इस बार अचानक मौसम परिवर्तन से फल मक्खी का प्रकोप बढ़ रहा है।
विज्ञापन

चंद्रभानु गुप्त कृषि स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कृषि विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह का कहना है कि खीरे को फल मक्खी से बचाने के लिए किसान एक एकड़ खेत में 8 से 10 मिथाइल यूजिनॉल युक्त फेरोमोन ट्रैप लगाएं। यह ट्रैप सभी प्रकार की लतावर्गीय फसलों के लिए लाभकारी होते हैं। यह फसलों के ऊपर कोई जहरीला प्रभाव नहीं छोड़ते। कीटनाशक के खर्चे को शून्य कर देते हैं। उन्होंने कहा कि फल मक्खी के लिए यह मौसम अनुकूल रहता है। यदि समय रहते प्रबंधन न हुआ तो अधिक नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें