फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पासपोर्ट के लिए अपॉइंटमेंट में 20 दिनों तक की वेटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की वेटिंग बढ़ गई है। वर्तमान में करीब 20 दिन बाद का अपॉइंटमेंट मिल रहा है। इससे आवेदकों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, पिछले कुछ वर्षों में पासपोर्ट बनवाना काफी आसान हुआ है। लखनऊ पासपोर्ट सेवा केंद्र में अपॉइंटमेंट के लिए एक सप्ताह के भीतर की तारीख आसानी से मिल जाती थी। इस वजह से आवेदकों को तीन सप्ताह के भीतर पासपोर्ट मिल जाता था, लेकिन वर्तमान में अपॉइंटमेंट मिलने में 20 दिन तक का समय लग रहा है। मंगलवार को जो अपॉइंटमेंट बुक किए जा रहे थे, उन्हें 12 अगस्त की डेट मिल रही थी। इससे स्पष्ट है कि आवेदकों का पासपोर्ट बनने में एक महीने से भी अधिक का समय लग जाएगा।

तत्काल में भी छह दिन का वक्त
जिनको पासपोर्ट कम समय में चाहिए होता है, वह तत्काल में अप्लाई करते हैं। इसमें अमूमन 24 से 72 घंटे के भीतर अपॉइंटमेंट की डेट मिल जाती थी और पासपोर्ट लगभग एक सप्ताह में डिलीवर हो जाता है, मगर वर्तमान में अपॉइंटमेंट डेट ही छह से सात दिन की मिल रही है। ऐसे में तत्काल के आवेदकों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ये है देरी की वजह
पासपोर्ट की तकनीकी प्रक्रिया टीसीएस के पास है। कई महीनों से इसके सर्वर में दिक्कत आ रही है। कई-कई दिन तो सर्वर पूरी तरह ठप रहा। सर्वर डाउन होने की वजह से वेटिंग बढ़ती गई। यही वजह है कि वर्तमान में अपॉइंटमेंट डेट मिलने में करीब तीन सप्ताह का वक्त लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें