फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राशन के लिए सुबह से इंतजार, राहत केंद्र पर लटका मिला ताला

विज्ञापन
राशन के लिए इंतजार करतीं महिलाएं।
विज्ञापन
लखनऊ। बाढ़ का पानी उतरने के बाद अब राहत सामग्री के लिए भी प्रभावित परिवारों को परेशान होना पड़ रहा है। फैजुल्लागंज के मौर्या मार्केट स्थित नगर निगम के बाढ़ राहत सहायता केंद्र पर सोमवार को करीब 100 महिलाएं व कुछ पुरुष राशन के इंतजार में पहुंचे, लेकिन उन्हें केंद्र पर ताला लटका मिला। किसी ने मजदूरी छोड़ी तो कोई छोटे बच्चों को गोद में लेकर पानी भरे रास्तों से होकर पहुंचा था। महिलाओं का कहना था कि कर्मचारियों ने आधार कार्ड की कॉपी जमा कराकर सोमवार को राशन लेने के लिए बुलाया था। सुबह से इंतजार के बाद भी राहत सामग्री नहीं मिली।
विज्ञापन


मजदूरी भी गई, राशन भी नहीं मिला
मामा कॉलोनी निवासी राजन यादव ने बताया कि वह दो दिन पहले सहायता केंद्र पर आए थे। वहां तैनात कर्मचारियों ने सोमवार को राशन देने के लिए कहा था। मजदूरी छोड़कर सुबह से केंद्र पर बैठे रहे, लेकिन कोई कर्मचारी नहीं आया। राशन तो मिला नहीं, आज की दिहाड़ी भी मारी गई।

दुधमुंहे बच्चे के साथ पहुंची, लौटना पड़ा खाली हाथ
गणेश कॉलोनी निवासी रंजीता यादव ने बताया कि उन्हें सोमवार सुबह 11 बजे राशन के लिए बुलाया गया था। वह सुबह नौ बजे ही छोटे बच्चे को गोद में लेकर सहायता केंद्र पहुंच गईं, लेकिन वहां कोई राहत सामग्री नहीं बांटी गई। खाली हाथ निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


आधार कार्ड जमा कराया, फिर भी नहीं मिला राशन
पतंग मैदान निवासी विनीता शर्मा ने बताया कि घर से पानी उतर गया है, लेकिन रास्ते में अब भी पानी भरा है। सहायता केंद्र की टीम ने दो दिन पहले आधार कार्ड की कॉपी जमा कराई थी और सोमवार को राशन लेने के लिए कहा था। सुबह नौ बजे से इंतजार करते रहे, लेकिन केंद्र पर ताला लगा रहा और टीम का कोई सदस्य नहीं पहुंचा।

राशन के लिए इंतजार करतीं महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें