फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाढ़ में डूबा बोरिंग का सामान, मजदूरी भी फंसी

विज्ञापन
बोरिंग का सामान समेटते कर्मी।
विज्ञापन
लखनऊ। मलिहाबाद निवासी अरविंद की मेहनत और कमाई दोनों बाढ़ की भेंट चढ़ गईं। वह दाउदपुर में 24 सितंबर को शोभित सिंह के यहां बोरिंग करने आए थे। आधा काम पूरा हुआ था कि बारिश के कारण काम रोकना पड़ा। इसके बाद बाढ़ में पंपिंग सेट समेत अन्य सामान डूब गया। कुछ सामान पानी में बह गया, जबकि बचा हुआ इंजन और अन्य सामान सोमवार सुबह नाव के सहारे बाहर निकलवाया गया। उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण बोरिंग भी खराब हो गई है। काम की मजदूरी भी फंस गई। बाढ़ के बाद से जो काम ठप रहा सो अलग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें