लखनऊ स्थित अमौसी एयरपोर्ट से बंगलूरू की अकासा एयरलाइंस की उड़ान पांच घंटे के इंतजार के बाद अचानक निरस्त कर दी गई। यात्रियों को दूसरी उड़ान का विकल्प भी नहीं दिया गया। इससे नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया। एयरलाइंस ने पैसा लौटाने का वादा कर मामला शांत कराया।