फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वृंदावन चौकी इंचार्ज पर रिश्वत लेने का आरोप, निलंबित

Fri, 23 May 2025 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
वृंदावन चौकी इंचार्ज पर रिश्वत लेने का आरोप, निलंबित
विज्ञापन
लखनऊ। वृंदावन चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह को डीसीपी दक्षिणी ने निलंबित कर दिया है। एसीपी गोसाईगंज की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई है। डीसीपी का कहना है कि काम में लापरवाही के आरोप में दरोगा को निलंबित किया गया है। जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार ये कार्रवाई वृंदावन योजना के इब्राहिमपुर दो के भाजपा वार्ड अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह की शिकायत पर हुई। हाउसिंग लोन के एक मामले में महेंद्र प्रताप सिंह बेटे को चौकी प्रभारी 17 मई की रात 10 बजे उठा ले गए। चौकी में बिठाए रखा और जेल भेजने की धमकी दी। बेटे ने अपनी सफाई में सारे अभिलेख भी दिखा दिए। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने बेटे को छोड़ने के लिए 10 हजार रुपये रिश्चत ली और इसके बाद ही छोड़ा। पीड़ित पिता महेंद्र ने एसीपी गोसाईगंज और सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह से इसकी शिकायत की। एसीपी ने जांच में दरोगा को दोषी पाया, जिसके बाद ये कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें