अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता।
- फोटो : amar ujala
यूपी की दो लोकसभा सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान सम्पन्न हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर में 43 तो फूलपुर में 37.39 फीसदी मतदान हुआ। वोटो की गणना 14 मार्च को की जाएगी।
आपको बता दें कि इन चुनाव में सपा के उम्मीदवारों का समर्थन बसपा कर रही है। ऐसे में इन चुनाव को 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन की संभावना के रूप में देखा जा रहा है।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इन चुनाव को इतिहास बदलने वाला और निर्णायक बताया है। अगर इन चुनाव में सपा को जीत हासिल होती है तो लोकसभा चुनाव में विपक्ष बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ जाएगा।
वोटिंग के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अद्धैसनिक बलों और पीएसी की 65 कंपनियां तैनात की गई थीं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने गोरखपुर और डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने फूलपुर सीट से पिछले साल इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद दोनों सीटों पर उपचुनाव संपन्न हुआ है।