फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन से हो रही वोटिंग की निगरानी, 2 बजे तक हुई 23.93 प्रतिशत वोटिंग

Sun, 26 Nov 2017 03:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ड्रोन कैमरे के साथ सुरक्षाकर्मी
विज्ञापन
सुबह वोटिंग शुरू होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में शानदार मतदान प्रतिशत देखने को मिला। दोपहर 2 बजे तक नगर पंचायत क्षेत्रों में कुल 43.31 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी थी। वहीं नगर निगम क्षेत्र में तब तक 23.93 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में बीकेटी और नगराम में 42.5 प्रतिशत, इटौंजा में 44.5, मलिहाबाद में 35, मोहना में 58.5, गोसाईगंज में 46, काकोरी में 37.5 और अमेठी में 33.5 प्रतिशत मतदान हो चुका था। दूसरी ओर नगर निगम क्षेत्र के आठ जोन में 23.93 प्रतिशत मतदान हो चुका था, जिसमें सर्वाधिक मतदान जोन 3 में 26.66 प्रतिशत था। सबसे कम मतदान जोन 7 में 22.19 प्रतिशत रहा। 

प्रशासन ने पोलिंग बूथों की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे लगा रखे हैं। जो लगातार पूरे क्षेत्र का मुआयना कर रहे हैं।

वहीं केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने महात्मा गांधी मार्ग स्थित मॉडल मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। गृहमंत्री के जाते ही मतदान कर्मियों और मतदाताओं में झड़प हो गई। मतदान कर्मियों ने तत्काल जिलाधिकारी को इससे अवगत कराया। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी ने घटनास्‍थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें