पहली बार वोट डालने पहुंची युवा वोटर
1- उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान की शुरुआत राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने सबसे पहले वोट डालकर की।
2- गृहमंत्री राजनाथ सिंह, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और सभी मेयर प्रत्याशियों ने अपना वोट डाला।
3- कलराज मिश्र और पूर्व मेयर दाऊ जी गुप्त का नाम मतदाता सूची में न होने से दोनों वोट नहीं डाल पाए।
4- दोपहर दो बजे तक लखनऊ नगर निगम में कुल 23.93 प्रतिशत वोटिंग हुई। वहीं नगर पंचायत क्षेत्रों में कुल 42.31 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई।
5- चुनाव आयोग ने इस बार पूरी चुनावी प्रक्रिया को ड्रोन कैमरों की निगरानी में संपन्न कराया।
6- चुनाव के दौरान कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी प्रेमा अवस्थी और बीजेपी सभासद प्रत्याशी के बीच झड़प हो गई।
7- बड़ी संख्या में लोगों का नाम मतदाता सूची से कटने के कारण कई पोलिंग बूथों पर हंगामा हुआ।
8- ईवीएम मशीन में आई खराबी के कारण कई मतदान केंद्रों पर चुनावी प्रक्रिया कुछ देर के लिए बाधित हुई।
9- त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर फर्जी पीठासीन अधिकारी की अफवाह से हड़कप मच गया।
10- ईवीएम में वोट कम शो होने पर एजेंट ने त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर जमकर हंगामा काटा।