फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: कैराना लोकसभा व नूरपुर विधानसभा में मतदान आज, दांव पर भाजपा की साख

Mon, 28 May 2018 09:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

कैराना लोकसभा व नूरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 28 मई को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। कैराना में 16,09,628 मतदाता और नूरपुर में 3,06,226 मतदाता वोट डालेंगे। कैराना में 12 व नुरपूर में 10 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा।

विज्ञापन


इन उपचुनाव को लेकर कहा जा रहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले इन चुनाव में यूपी में जनता के रुझान का पता चलेगा। इसके पहले गोरखपुर व फूलपुर के उपचुनाव में भाजपा को हार मिली थी, जिसमें सपा-बसपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था, जबकि नूरपुर व कैराना के उपचुनाव में एक बार फिर भाजपा विरोधियों की ताकत का पता चलेगा।

रविवार को प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने बताया कि उपचुनाव में मतदान के दौरान कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्द्ध सैनिक बलों की 53 कंपनियां और पीएसी की 10 कंपनियां तैनात की गई हैं। उपचुनाव के लिए कुल 2056 पोलिंग बूथ और 1094 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


मतदान पर निगरानी रखने के लिए तीन सामान्य प्रेक्षक, एक पुलिस प्रेक्षक व दो व्यय प्रेक्षक तैनात किए गए हैं। इनके अतिरिक्त, 169 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 22 जोनल मजिस्ट्रेट, पांच स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 335 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं। चुनाव के लिए 546 भारी वाहन, 623 हल्के वाहन और 10596 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं।

कैराना में 16,09,628 मतदाताओं में से 873120 पुरुष, 736431 महिला व 77 थर्ड जेंडर हैं। जबकि, नूरपुर में 3,06226 मतदाताओं में 164292 पुरुष, 141924 महिला व 10 थर्ड जेंडर हैं। मतदान के लिए 2651 ईवीएम कंट्रोल यूनिट, 2651 बैलेट यूनिट व  2596 वीवीपैट लगाए गए हैं। साथ ही, 184 क्रिटिकल बूथों पर वेबकास्टिंग भी कराई जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें