फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP MLC Election: एमएलसी चुनाव में नहीं वापस हुआ कोई नामांकन, मतदान 29 मई को

Tue, 23 May 2023 03:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में विधान परिषद चुनाव की दो सीटों पर 29 मई को मतदान होगा। अभी तक भरे गए नामांकन में किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधान परिषद की दो रिक्त सीटों पर होने वाले उप चुनाव में चारों प्रत्याशियों में से किसी ने नाम वापसी के अंतिम दिन अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। इससे अब 29 मई को दोनों रिक्त सीटों के लिए मतदान होना तय है।

विज्ञापन


बता दें, भाजपा से प्रत्याशी पद्मसेन चौधरी और मानवेंद्र सिंह और सपा से रामजतन राजभर और रामकरन निर्मल ने नामांकन दाखिल किया है।

ये भी पढ़ें - राम मंदिर को लेकर बड़ा अपडेट: बस कुछ ही महीने बाद होंगे रामलला के दर्शन, निर्माण समिति के चेयरमैन ने दिया बयान

ये भी पढ़ें - Loksabha Election 2024: यूपी के मंत्री संजय निषाद बोले, भाजपा से 27 लोकसभा सीटों पर टिकट मांगेगी निषाद पार्टी  
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चुनाव में दो सीटों के लिए दो अलग-अलग मतपत्र होंगे। इस पर सभी 403 विधायक मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सदन में भाजपा के 255, उनके सहयोगी अपना दल (एस) के 13 और निषाद पार्टी के 6 विधायक हैं। सपा के 109, रालोद के 9, सुभासपा के 6, कांग्रेस के 2, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के 2 और बसपा के एक विधायक हैं।

भाजपा का पूरा फोकस अपने गठबंधन के 274 विधायकों के साथ सुभासपा के छह विधायकों के वोट हासिल करने पर है। वहीं, रालोद और सपा खेमे के असंतुष्ट विधायकों से संपर्क कर उनका मत भी हासिल करने की तैयारी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें