फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव में 53 फीसदी मतदान, मुरादाबाद रहा अव्वल

Sat, 13 Sep 2014 07:40 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी की सत्ता का सेमीफाइनल माने जा रहे उपचुनाव में 11 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर मतदान खत्म हो गया। चुनाव आयोग के मुताबिक, उपचुनाव की विधानसभा सीटों पर औसत 53.18 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन


मुरादाबाद का ठाकुरद्वारा 69 फीसदी के साथ सभी विधानसभा सीटों में अव्वल रहा, जबकि सबसे कम मतदान नोएडा सीट पर हुआ, जो कि 32.50 फीसदी रहा।

इसके अलावा, सहारनुपर नगर सीट पर 54 फीसदी, बिजनौर सीट पर 58 फीसदी, लखनऊ पूर्वी सीट पर 34 फीसदी, हमीरपुर सीट पर 56.50 फीसदी, महोबा की चरखारी सीट पर 59.50 फीसदी, कौशांबी की सिराथू सीट पर 50.50 फीसदी, बहराइच की बलहा सीट पर 55 फीसदी और वाराणसी की रोहनिया सीट पर 52.50 फीसदी मतदान हुआ है।

विधानसभा की 11 सीटों के साथ लोकसभा की मैनपुरी सीट पर भी उपचुनाव हुआ। मुलायम सिंह यादव की गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर 56.40 फीसदी मतदान हुआ।

5 PM: मुलायम के गढ़ में भी पड़ा पचासा

चुनाव आयोग के मुताबिक, यूपी की 11 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में शाम 5 बजे तक कुल 49.78 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया है। सबसे ज्यादा 65 फीसदी मतदाना मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा सीट पर हुआ है, जबकि सबसे कम मतदान नोएडा सीट पर 31 प्रतिशत ही रिकॉर्ड हुआ है।

इसके अलावा, सहारनुपर नगर सीट पर 49 फीसदी, बिजनौर सीट पर 55 फीसदी, लखनऊ पूर्वी सीट पर 32 फीसदी, हमीरपुर सीट पर 47.6 फीसदी, महोबा की चरखारी सीट पर 58 फीसदी, कौशांबी की सिराथू सीट पर 48 फीसदी, बहराइच की बलहा सीट पर 52 फीसदी और वाराणसी की रोहनिया सीट पर 50 फीसदी मतदान हुआ है।

विधानसभा की 11 सीटों के साथ लोकसभा की मैनपुरी सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है। मुलायम सिंह यादव की गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर शाम 5 बजे तक 53.20 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया।

3 PM: मुरादाबाद और निघासन ने मारा पचासा

चुनाव आयोग के मुताबिक, यूपी की 11 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में दोपहर 3 बजे तक कुल 43.26 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया है। सबसे ज्यादा 54 फीसदी मतदाना मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा और खीरी की निघासन सीट पर हुआ है, जबकि सबसे कम मतदान नोएडा सीट पर 24 प्रतिशत ही रिकॉर्ड हुआ है।

इसके अलावा, सहारनुपर नगर सीट पर 42 फीसदी, बिजनौर सीट पर 47 फीसदी, लखनऊ पूर्वी सीट पर 28 फीसदी, हमीरपुर सीट पर 42 फीसदी, महोबा की चरखारी सीट पर 51.20 फीसदी, कौशांबी की सिराथू सीट पर 43 फीसदी, बहराइच की बलहा सीट पर 45 फीसदी और वाराणसी की रोहनिया सीट पर 45 फीसदी मतदान हुआ है।

विधानसभा की 11 सीटों के साथ लोकसभा की मैनपुरी सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है। मुलायम सिंह यादव की गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर दोपहर 3 बजे तक 46.20 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया।

1 PM: फिसड्डी साबित हो रही राजधानी

चुनाव आयोग के मुताबिक, यूपी की 11 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक कुल 33.73 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया है। सबसे ज्यादा 46 फीसदी मतदाना मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा सीट पर हुआ है, जबकि सबसे कम मतदान नोएडा सीट पर 16 प्रतिशत ही रिकॉर्ड हुआ है।

इसके अलावा, सहारनुपर नगर सीट पर 33 फीसदी, बिजनौर सीट पर 38 फीसदी, लखनऊ पूर्वी सीट पर 20 फीसदी, खीरी की निघासन सीट पर 39 फीसदी, हमीरपुर सीट पर 36 फीसदी, महोबा की चरखारी सीट पर 40 फीसदी, कौशांबी की सिराथू सीट पर 33 फीसदी, बहराइच की बलहा सीट पर 34 फीसदी और वाराणसी की रोहनिया सीट पर 36 फीसदी मतदान हुआ है।

विधानसभा की 11 सीटों के साथ लोकसभा की मैनपुरी सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है। मुलायम सिंह यादव की गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर दोपहर 1 बजे तक 35.60 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया।

11 AM: जानिए, कहां-कितना हुआ मतदान

चुनाव आयोग के मुताबिक, यूपी की 11 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में 11 बजे तक कुल 12.68 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया है। सबसे ज्यादा 26 फीसदी मतदाना मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा और लखीमपुर खीरी की निघासन सीट पर हुआ है, जबकि सबसे कम मतदान नोएडा सीट पर 10 प्रतिशत ही रिकॉर्ड हुआ है।

इसके अलावा, सहारनुपर नगर सीट पर 19 फीसदी, बिजनौर सीट पर 23.50 फीसदी, लखनऊ पूर्वी सीट पर 12 फीसदी, हमीरपुर सीट पर 19 फीसदी, महोबा की चरखारी सीट पर 22 फीसदी, कौशांबी की सिराथू सीट पर 18 फीसदी, बहराइच की बलहा सीट पर 19 फीसदी और वाराणसी की रोहनिया सीट पर 22 फीसदी मतदान हुआ है।

विधानसभा की 11 सीटों के साथ लोकसभा की मैनपुरी सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है। मुलायम सिंह यादव की गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर सुबह 11 बजे तक महज 21.40 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया।

11 बजे तक सिर्फ 12 फीसदी मतदान

यूपी की 11 सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव में लोकसभा चुनाव का असर देखने को नहीं मिल रहा है। नासाज मौसम और नेताओं की बेरुखी का असर पोलिंग बूथ पर साफ देखने को मिल रहा है।

शायद यही वजह है कि सुबह 9 बजे तक जहां करीब 5 फीसदी मतदान हुआ था, वहीं 11 बजे तक 19.68 फीसदी ही रह सका। कई पोलिंग बूथ तो एकदम निर्जन से नजर आए। यही हाल राजनाथ सिंह के क्षेत्र लखनऊ में भी देखने को मिला। लखनऊ से पूर्व सांसद लालजी टंडन के बेटे गोपाल टंडन लखनऊ पूर्वी से विधायकी का चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन यहां मोदी की लहर पर पानी फिरा सा नजर आया।

ज्यादातर इलाकों में लोग मौसम का आनंद घर बैठकर ही लेते रहे। आशंका जताई जा रही है कि मतदान प्रतिशत इस बार ज्यादा से ज्यादा 35-40 फीसदी पहुंच पाएगा।

'दुकानें तो सज गई, मगर ग्राहक नहीं'

दुकानें तो सज गई हैं मगर ग्राहक नहीं हैं....भाजपा के प्रत्याशी आशुतोष टंडन के मुंह से यह बात बरबस ही निकल गई। विकास नगर सेक्टर-4 में मतदान केंद्र के पास लगे बस्तों को देख्र कर वे ये बोले।

दरअसल, विकास नगर सेक्टर-4 बूथ पर भीड़ बहुत कम नजर आई। ऐसा ही हाल डंडइया के हीवेट पालीटेक्निक केंद्र पर भी नजर आए। सुबह 10 बजे तक यहां इतनी कम भीड़ रही कि, प्रत्याशियों के हाथ पैर फूलते नजर आ रहे थे।

विकास नगर सेक्टर-1 के रानी लक्ष्मी बाई स्कूल के केंद्र पर ऐसा नजारा बिल्कुल भी नहीं था। यहां खासी भीड़ नजर आने लगी थी। छोटी छोटी लाइनें लग गई थीं। माना जा रहा है कि, पूरे दिन अच्छे मौसम का अनुमान लगा कर लोग आराम से वोट डालने का मूड बना चुके हैं।

पूर्वी क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर सुबह सुबह वह माहौल नहीं दिखा जो विधानसभा और लोकसभा के आम चुनाव में दिखा था। सुबह छह बजे के करीब बारिश हुई, ऐसे में जब मतदान शुरू हुआ तो अपेक्षाकृत भीड़ खासी कम रही है।

मतदान केंद्रों के बाहर प्रत्याशियों के बस्ते तो सजे रहे मगर उस अपना नाम ढूंढने की कोशिश करते मतदाता बहुत कम नजर आए। विकास नगर में आशुतोष टंडन पहुंच गए। यहां वे बहुत कम भीड़ देख कर खासे परेशान हो गए। बस्ते पर पहुंच कर अपने समर्थकों से बोले कि दुकानें तो सारी सज गई हैं मगर ग्राहक नहीं हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक, लखनऊ में सुबह 9 बजे तक महज पांच फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया।

कुल 130 प्रत्याशी हैं मैदान में

इस चुनाव में कुल 130 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 11 विधानसभा सीटों पर 118 व लोकसभा सीट पर 12 उम्मीदवार मैदान में हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने बताया कि उपचुनाव में भाजपा व कांग्रेस के 11-11 प्रत्याशी खड़े हैं। सपा के 12, सीपीआई के चार व सीपीआईएम के एक उम्मीदवार मैदान में हैं।

वाराणसी जिले की रोहनिया विधानसभा सीट ऐसी है जहां से सबसे अधिक कुल 16 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जबकि बलहा विधानसभा सीट में सबसे कम मात्र पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

यहां होने हैं मतदान
लखनऊ पूरब, सहारनपुर नगर, बिजनौर, ठाकुरद्वारा, नोएडा, निघासन, हमीरपुर, चरखारी, सिराथू, बलहा, रोहनिया व मैनपुरी लोकसभा सीट
विज्ञापन

देखें, फैक्ट फाइल

उत्‍तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा का कहना है कि उपचुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सभी राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने में सहयोग करें। मतदाताओं से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने अवश्य जाएं।

चुनाव एक नजर
130 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे ये
कुल मतदाता--57,64,756
पुरुष मतदाता--31,49,085
महिलाएं--26,15,484
अन्य--187

नोएडा सबसे बड़ी विधानसभा
इस चुनाव में नोएडा सबसे बड़ी विधानसभा है। यहां सबसे ज्यादा 5,24,676 मतदाता हैं जबकि बहला सीट में सबसे कम 3,22,951 मतदाता हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें