लखनऊ। मतदाता सूची को लेकर शुरू किया गया विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया अकबरपुर नगर के लोगों के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। बीएलओ के घर न आने के कारण अकबरपुर क्षेत्र के सैकड़ों मतदाता सोमवार को मजबूरी में चिनहट विकासखंड कार्यालय पहुंचे। जहां उन्हें लंबी लाइन, फॉर्म की कमी और रिसीविंग न मिलने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद करीब पांच हजार मतदाताओं को अकबरपुर से हटाकर बसंतकुंज में शिफ्ट किया गया है। वहां रहने वाले मतदाताओं का कहना है कि उनके घर कोई बीएलओ नहीं पहुंचा। उनके मोहल्लों के लोगों को खबर मिली कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए उन्हें विकास भवन पहुंचना होगा, जिसके बाद यह मतदाता संक्षिप्त विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान एक बार फिर अस्त-व्यस्त व्यवस्था का शिकार हो रहे हैं। लोग मजदूरी, कामकाज छोड़कर और जेब ढीली कर विकास भवन के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। उन्हें घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ा। परेशान मतदाताओं ने बताया कि अगर जल्द ही फील्ड स्तर पर निगरानी नहीं बढ़ाई गई तो हजारों नाम मतदाता सूची से बाहर रह जाएंगे।
Iमुझे सिर्फ एक ही फॉर्म दिया जा रहा है, जबकि प्रक्रिया दो फॉर्म की मांग करती है। रिसीविंग न मिलने से आगे दिक्कतें आएंगी। 15 किमी दूरी तयकर यहां आना पड़ा है, जबकि इस काम के लिए कोई बीएलओ को घर आना चाहिए था।I
I
- मो. जहीर, बसंतकुंज I
Iचुनाव आयोग ने निर्देश दिया था कि कर्मचारी घर-घर जाकर फॉर्म भरवाएंगे, लेकिन कोई नहीं आया। मजबूरन हम लोगों को विकास भवन स्थित विकास खंड चिनहट के कार्यालय पहुंचना पड़ा। यहां भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।I
I- फिरदौस, बसंतकुंजI
Iकाम छोड़कर यहां सुबह 10 बजे आ गए थे, लेकिन कर्मचारी 11 बजे पहुंचे। फॉर्म प्राप्त करने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ा। प्रशासन जानता है कि अकबरपुर के लोग बसंतकुंज में शिफ्ट हो गए हैं, लेकिन इसके बाद भी बीएलओ वहां नहीं पहुंचे। पूरे दिन की दिहाड़ी तो गई ही करीब 70 रुपये किराये में भी खर्च करना पड़ा।I
I- मोहम्मद कुद्दूस, बसंतकुंजI
Iअकबरपुर नगर के पुनरीक्षण कार्य की जिम्मेदारी मेरे समेत चार बीएलओ देख रहे हैं। एक पोलिंग बूथ से जुड़े करीब 1200 मतदाताओं के पुनरीक्षण का काम मैं देख रहीं हूं। अकबरपुर के मतदाता अलग-अलग जाकर बस गए हैं। इसलिए उन्हें यहां बुलाना पड़ा है। उन्हें अलग-अलग ढूंढ पाना मुश्किल होगा।I
I- रुक्मिणी देवी, बीएलओI
विकास भवन में ली भीड़।
विकास भवन में ली भीड़।
विकास भवन में ली भीड़।