फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मोबाइल चुराकर डिब्बे में रख दिए पीओपी से बने फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्रा. लि. कंपनी के हब के तीन कर्मचारियों पर सात लाख रुपये के 15 मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप है। इनके स्थान पर डिब्बों में पीओपी से बने मोबाइल फोन रखने का आरोप है। कंपनी के अधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अधिकृत प्रतिनिधि शैलेश गौड़ के मुताबिक कंपनी का मुख्य कार्यालय बंगलूरू के देवरबीसनहल्ली में है। सरोजनीनगर के ट्रांसपोर्टनगर स्थित हब में उन्नाव के धुनहीखेड़ा निवासी सर्वजीत सिंह, कुशीनगर के पिपरा के चंदन कुमार और कन्नौज के बसता के योगेंद्र डिलीवरी एसोसिएट के पद पर हैं।

शैलेश ने बताया कि सितंबर में सत्यापन में पता चला कि 15 मोबाइल फोन के शिपमेंट के साथ छेड़खानी हुई थी। डिब्बों में असली मोबाइल के स्थान पर पीओपी से बने फोन रखे थे। आंतरिक जांच में सर्वजीत सिंह, चंदन कुमार और योगेंद्र की चोरी में संलिप्तता मिली। सीसीटीवी कैमरों में 23 से 28 सितंबर तक डिलीवरी के आए मोबाइल फोन आरोपी चोरी करते दिखे। इसमें मुख्य भूमिका सर्वजीत सिंह की थी।
विज्ञापन


शैलेश ने बताया कि पूछताछ में तीनों ने चोरी स्वीकार ली, लेकिन फिर भाग निकले। इंस्पेक्टर राजदेव राय प्रजापति के मुताबिक तीनों आरोपियों को जल्द हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें