लोकसभा व स्नातक-शिक्षक निर्वाचन सीट चुनाव की वोटर लिस्टों का सत्यापन
जिले में पहली बार एक साथ शुरू होगा।
मतदाता सूचियों के प्रकाशन के साथ ही
पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत एक अक्टूबर से होगी। इस दौरान 31 अक्टूबर तक नए
मतदाताओं को अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने अथवा वोटर लिस्ट की गलती
को दूर कराने का आखिरी मौका चुनाव से पहले मिलेगा।
वहीं, अवकाश के दिन 6,
20 व 27 अक्टूबर को हर विधानसभा क्षेत्र में विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे।
इस दौरान बीएलओ घर-घर जाकर छूटे वोटरों का सत्यापन कर उनका नाम वोटर लिस्ट
में दर्ज कराने को प्रेरित करेंगे
पढ़ें- फेसबुक और मोबाइल से खोजे जाएंगे नए वोटर्स
एडीएम
प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि
उक्त तिथियों पर रविवार के बावजूद चिह्नित प्राथमिक, जूनियर तथा माध्यमिक
विद्यालयों पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, विकास भवन, नहर विभाग तथा नगर निगम
के भवनों में बनाए गए मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
बताया कि
एक अक्तूबर से जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में अब तक अपडेट वोटर
लिस्टों का प्रकाशन होगा।
31 अक्टूबर तक दावे प्राप्त किए जाएंगे और फिर
नवंबर में प्राप्त आपत्तियां निस्तारित कराने के बाद 6 जनवरी 2014 को
लोकसभा व स्नातक शिक्षक चुनाव की अपडेट फोटोयुक्त वोटर लिस्ट का अंतिम
प्रकाशन होगा।
यह भी पढ़ें- अब वोटर आईकार्ड के लिए भरें ऑनलाइन फॉर्म
बताया कि विधानसभा स्तर पर सभी अपर नगर मजिस्ट्रेट व एसडीएम
के साथ अन्य विभागों के अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण होने के
बाद ड्यूटी का निर्धारण भी तय हो गया है।
कुछ स्थानों पर बीएलओ द्वारा
मानदेय भुगतान में होने वाली लेटलतीफी को लेकर जो नाराजगी थी उसे भी बातचीत
से सुलझा लिया गया है।
नाम जुड़वाने व गड़बड़ी दूर कराने को भरें फॉर्म
ऐसे
नागरिक जिनकी उम्र 1 जनवरी 2014 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो रही है और उनका
नाम लोकसभा मतदाता सूची में दर्ज नहीं है।
उन्हें अभियान के दौरान 30
अक्तूबर तक फार्म-6, भारतीय मूल के विदेशी नागरिक फार्म-6 क तथा जो मतदाता
अब जीवित नहीं हैं।
उनका नाम वोटर लिस्ट से हटाने के लिए फार्म-7 और मतदाता
सूची में गड़बड़ी ठीक कराने को फार्म-8 तथा निवास स्थान में परिवर्तन के
लिए फार्म-8 क भर कर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय अथवा मतदान
केंद्रों पर आवेदन करना होगा।
जबकि स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की फोटोयुक्त
वोटर लिस्ट के लिए नए मतदाताओं को गुलाबी रंग का फार्म-18 व गड़बड़ी ठीक
कराने को फार्म-19 भर कर जमा कराना होगा।