फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल मैप और मोबाइल से आसान होगा चुनाव

Fri, 31 Jan 2014 09:15 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार प्रदेश के मतदाताओं को मतदाता पर्चियों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें मोबाइल पर ही मतदाता पर्चियां देने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


सब कुछ ठीक रहा तो लोकसभा चुनाव में यह प्रयोग किया जाएगा। यानी मतदाता अपने मोबाइल पर प्राप्त पर्ची केजरिये भी वोट डाल सकेंगे। मतदाता पर्चियों को लेकर हर चुनाव में काफी दिक्कतें आती हैं।

बीएलओ इसे ठीक से बांटते नहीं हैं। प्राय: पार्टियों के कार्यकर्ता ही पर्चियां बांटते हैं। कई बार पर्चियां न मिल पाने से कई लोग अपना वोट भी नहीं डाल पाते।
विज्ञापन


इसी समस्या को देखते हुए प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मोबाइल वोटर स्लिप देने की योजना बनाई है। इस योजना में जिन वोटरों के मोबाइल नंबर चुनाव आयोग के पास हैं उन्हें मोबाइल वोटर स्लिप मिलेगी।

अधिकारियों का मानना है कि इससे न सिर्फ पारदर्शिता आएगी बल्कि फर्जी मतदाताओं पर भी अंकुश लगेगा। इसके साथ ही लोगों को वोट डालने में भी आसानी हो जाएगी।

उनका वोट कहां और किस बूथ पर पड़ेगा, इसकी जानकारी उनके मोबाइल पर ही मिल जाएगी। इसके अलावा वेबसाइट के जरिये भी मतदाता अपनी वोटर स्लिप प्र्राप्त कर सकते हैं।

इसके लिए उन्हें मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट (http://ceouttarpradesh.nic.in) पर जाना होगा। इसमें मतदाताओं को ‘सर्च योर नेम इन इलेक्टोरल रोल’ क्लिक करना होगा।
विज्ञापन


मतदाता पहचान पत्र का नंबर डालने के बाद इसमें आपका पूरा विवरण आ जाएगा। इसी से लोग अपनी मतदाता पर्ची का प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

गूगल मैप दिखाएगा मतदान केंद्रों का रास्ता
लोकसभा चुनाव में मतदान केंद्र ढूंढने के लिए गूगल मैप का भी सहारा लिया जा सकता है। वेबसाइट या फिर स्मार्ट फोन के जरिये मतदाता अपने मतदान केंद्र तक आसानी से पहुंच सकेंगे।

चुनाव आयोग मतदाताओं की सुविधा के लिए गूगल मैप पर मतदान केंद्रों का विवरण डाल रहा है। इससे चुनाव के समय मतदान केंद्र ढूढ़ने में आसानी हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें