देना बैंक की ओर से शुक्रवार को अंचल कार्यालय परिसर में मतदाता
पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। कैंप में बैंक कर्मचारियों व उनके
परिवारीजनों का पंजीकरण किया गया।
अंचल प्रबंधक धनंजय कुमार ने कहा देना
बैंक अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए भविष्य में भी कैंप के
माध्यम से राष्ट्रीयकृत बैंकों एवं वित्तीय संस्थाओं में कार्यरत
कर्मचारियों व उनके परिवारीजनों को राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका
निभाने में सहयोग प्रदान करता रहेगा।
शिविर में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण
अधिकारी विनोद कुमार, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (मध्य क्षेत्र) पंकज
कुमार व उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।