परिवहन निगम काफी समय से निरस्त चल रही लखनऊ-देहरादून वॉल्वो का रविवार से संचालन करने जा रहा है।
लखनऊ के आलमबाग बस अड्डे से यह वॉल्वो रात 8 बजे देहरादून के लिए रवाना होगी।
जिसका किराया 1473 रुपये है। निगम ने पहली बार वॉल्वो में पांच स्टॉप से ऑनलाइन सीट बुकिंग की सुविधा प्रदान की है।
लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि पहले लखनऊ-देहरादून के बीच चलने वाली वॉल्वो में सीतापुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद एवं हरिद्वार से ऑनलाइन सीट बुक करने की सुविधा नहीं थी, लेकिन अब यात्रियों को यह सुविधा दी गई है।
यात्री घर बैठे ऑनलाइन सीट बुक करके इन स्टॉप से वॉल्वो में सफर कर सकते हैं।
लखनऊ से रात आठ बजे चलने वाली वॉल्वो दूसरे दिन सुबह 8:30 बजे देहरादून पहुंचेगी और देहरादून से रात आठ बजे चलेगी जो दूसरे दिन सुबह 7:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी।