फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अमर उजाला कार्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अमर उजाला के डालीबाग स्थित कार्यालय में शुक्रवार सुबह 10 से शाम चार बजे तक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में रक्त की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से लगाया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से लोगों को ऐसा ‘महादानी’ बनने का मौका मिलेगा जो दूसरों का जीवन बचाने में योगदान दे सकेंगे।
विज्ञापन



केजीएमयू में चिकित्सा दुर्घटना, सर्जरी और गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए रक्त की काफी जरूरत पड़ती है। पिछले कुछ समय से यहां ए और एबी पॉजिटिव समूह का खून कम है। इसी को ध्यान में रखते हुए अमर उजाला फाउंडेशन केजीएमयू के सहयोग से इस शिविर का आयोजन कर रहा है। इसमें कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।


एक यूनिट रक्त कई लोगों को नया जीवन दे सकता है। रक्तदान करने से न केवल दूसरों को लाभ होता है, बल्कि यह रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है। यह शरीर में नए रक्त कोशिकाओं के निर्माण को प्रोत्साहित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये लोग कर सकते हैं रक्तदान

18 वर्ष से अधिक उम्र के महिला-पुरुष।
वजन कम से कम 50 किलोग्राम।

बुखार, संक्रमण या गंभीर बीमारी न हो।

रक्त में हीमोग्लोबिन की न्यूनतम मात्रा 12.5 हो।

ऐसे लोगों के लिए है मनाही

50 किलोग्राम से कम वजन वाले।
18 से कम और 65 वर्ष से ज्यादा उम्र।
गर्भवती और एनीमिया ग्रसित महिलाएं।
एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, सी से पीड़ित मरीज।
हाल ही में बड़ी सर्जरी या जिन्हें गंभीर संक्रमण हुआ हो।
शराब या नशीले पदार्थ के सेवन के तुरंत बाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें