फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबॉल प्रतियोगिता: ताम्बेश्वर क्लब फतेहपुर की टीम ने आजमगढ़ को हराया

Sun, 03 Nov 2024 01:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

प्रांतीय स्तर पर ताम्बेश्वर क्लब फतेहपुर की टीम ने आजमगढ़ की टीम को 25:19, 25:21 से तथा शुक्रवार को क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सरेनी की टीम ने आदर्श क्लब कहिजर की टीम को 16:25, 25:23 व 25:22 से हराकर शील्ड पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
ट्राफी के साथ विजेता टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरेनी विकास खंड के कहिजर गांव में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शनिवार रात 12 बजे फ्लड लाइड की रोशनी में हुई। इसे देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह रहा तो साथ ही खिलाड़ियों ने भी नेट पर जमकर दम लगाया। प्रांतीय स्तर पर ताम्बेश्वर क्लब फतेहपुर की टीम ने आजमगढ़ की टीम को 25:19, 25:21 से तथा शुक्रवार को क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सरेनी की टीम ने आदर्श क्लब कहिजर की टीम को 16:25, 25:23 व 25:22 से हराकर शील्ड पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी टीम को विजेता बनाने वाले फतेहपुर टीम के वसीम को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

विज्ञापन


शनिवार रात को सम्पन्न हुई प्रांतीय प्रतियोगिता में एसटीसी रायपुर छत्तीसगढ़ , ताम्बेश्वर क्लब फतेहपुर, आजमगढ़ , करकसा (डलमऊ), देवगांव (खीरों), आदर्श क्लब कहिजर, रक्षा मंत्रालय कानपुर,स्टेडियम  रायबरेली सहित आठ टीमों ने भाग लिया   जिसके सेमीफाइनल मुकाबले में आजमगढ़ की टीम ने देवगांव को 25:18 व 25:20 से तथा ताम्बेश्वर क्लब फतेहपुर की टीम ने करकसा टीम को 25:19 व 25: 22 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया । जबकि शुक्रवार को हुई क्षेत्रीय प्रतियोगिता में रावतपुर कला, उत्तरांवा, कहिजर, दुधवन, मानपुर, स्टेडियम रायबरेली , जगतपुर, डोकरई व विसरामऊ उन्नाव सहित 20 टीमों ने प्रतिभाग किया । जिसके सेमीफाइनल में सरेनी टीम ने स्टेडियम रायबरेली टीम को 14:25 , 25:23 , 25:20 से तथा कहिजर की टीम ने रावतपुर की टीम को 25:16, 25 :17 25 :18 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

अपनी प्रतिभा के बल पर विभिन्न स्पोर्ट्स कालेज व साई हॉस्टल में चयनित होकर देश व राज्य स्तर पर रायबरेली जनपद के साथ कहिजर गांव का नाम रोशन करने वाले कहिजर कि युवा प्रतिभाओ में 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में स्पोर्ट्स हॉस्टल रायपुर छत्तीसगढ़ से स्कूल नेशनल खेलने वाले आदर्श सिंह, अर्पित सिंह, यश निर्मल तथा स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर से 14 वर्ष से कम आयु वर्ग 2023 में उत्तर प्रदेश में गोल्ड मैडल से सम्मानित होने वाले युवराज सिंह, स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ के सिद्धार्थ सिंह व अभिराज सिंह, स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर के धैर्य सिंह  तथा साई हॉस्टल रायपुर छत्तीसगढ़ के रणधीर सिंह को मुख्य अतिथि दिनेश प्रताप सिंह व विशिष्ट अतिथि यूपी रेफरी बोर्ड अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह सचान, कमेटी अध्यक्ष रामदेव सिंह फौजी ने पगड़ी पहनाकर पुरस्कृत किया। विजेता व उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने शील्ड दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें