अमर उजाला वोडाफोन फास्टेस्ट चैलेंज प्रतियोगिता
- फोटो : amar ujala
क्या आप में है वह हुनर जो खुद को साबित कर सकता है सबसे तेज, तो हो जाइए तैयार। वोडाफोन अमर उजाला आपके लिए लेकर आ रहा है फास्टेस्ट चैलेंज प्रतियोगिता। इसमें तीन तरह के हुनर की परख होगी।
फास्ट सिंगिंग और रैपिंग, फास्ट डांसिंग और सबसे तेज वादन के लिए प्रतिभागी एंट्री भेज सकते हैं। वोडाफोन अमर उजाला फास्टेस्ट चैलेंज का ग्रैंड फिनाले 14 मार्च को लखनऊ के फन रिपब्लिक माल गोमतीनगर में होगा।
एक मिनट का वीडियो भेजें
14 मार्च को लखनऊ में होने वाले फिनाले के लिए आप 11 मार्च से पहले रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपना एक मिनट का वीडियो मोबाइल नंबर 7253985620 पर भेजना होगा। अधिक जानकारी के लिए दोपहर 12 से 3 बजे के बीच इसी नंबर पर संपर्क कर सकते है।
16 से 28 साल के युवा इसमें हिस्सा ले सकते हैं। सभी एंट्रीज में से टॉप 10 को ग्रैंड फिनाले में अपनी प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा। विजेताओं को मिलेगी ट्रॉफी और 1.5 लाख रुपये तक के नगद पुरस्कार जीतने का मौका।