विवेक तिवारी हत्याकांड में योगी सरकार के मंत्री ब्रजेश पाठक ने ही अपनी ही सरकार की पुलिस और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। कहा कि मामले पर लीपापोती करने वालों और लापरवाही बरतने वालों को सरकार बख्शेगी नहीं।
उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी। ऐसे लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा। यह लखनऊ के लिए बड़ी दुखद घटना है। वह इस प्रकरण पर ‘अमर उजाला’ से बात कर रहे थे।
दो दिनों से देख रहा हूं हाल
पाठक ने कहा कि जिन पुलिस वालों ने शुरुआत से इस मामले में लापरवाही बरती है उनकी भी उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी। स्पष्ट कर दूं कि जिन्होंने दुखद कायरता पूर्ण काम किया है ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे।
दो दिनों से देख रहा हूं कि कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी इस मामले में लीपापोती करने का प्रयास कर रहे हैं। सरकार जांच के दायरे में इन लोगों को भी लेगी।