फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक के ससुर ने की बेटी को ओएसडी स्तर की नौकरी और गोमतीनगर में घर देने की मांग

Mon, 01 Oct 2018 07:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
परिवार से मुलाकात करते बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय
विज्ञापन

पुलिस की गोली से मारे गए एपल कंपनी के मैनेजर विवेक तिवारी के परिवार से सोमवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और महामंत्री अशोक कटारिया ने मुलाकात की।

विज्ञापन


इस दौरान विवेक के ससुर रमेश चंद्र शुक्ला ने बेटी कल्पना को दी जा रही नौकरी को लेकर वरिष्ट नेताओं से नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कल्पना को सरकार की ओर से कम से कम ओएसडी स्तर की नौकरी दी जाए। 

इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना में घर के बजाए इंदिरानगर या गोमतीनगर में आवास देने की मांग की। पीड़ित परिवार की यह प्रतिक्रिया उन खबरों को लेकर आई है जिनमें कल्पना को लखनऊ नगर निगम में पीआरओ के तौर पर नियुक्ति प्रदान करने की बात कही जा रही थी। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है सरकार केंद्रीय सेवा के तरह कल्पना को नौकरी देने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज रही है। इसके अलावा परिवार ने जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के रवैये और सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह के बयान पर भी नाराजगी व्यक्त की। मुलाकात के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने परिवार को हर संभव मदद का भरोषा दिलाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें