फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में उड़ रहे विमान का तेल हुआ कम, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Wed, 17 Jul 2019 10:00 AM IST
शाहरुख खान न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
मुंबई से दिल्ली जाने वाली विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या यूके 944 को गत दिवस दिल्ली में मौसम खराब होने की वजह से लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया था। जहां शाम 4.55 बजे फ्लाइट लैंड हुई थी। 
विज्ञापन


यहां से रात करीब आठ बजे जब मौसम सामान्य हुआ तो विमान ने वापस दिल्ली के लिए टेकऑफ किया। कुछ ही देर में मौसम फिर से खराब हो गया, जिसकी वजह से फ्लाइट को कानपुर डायवर्ट कर दिया गया। 

पर, खास बात यह है कि जब कानपुर से विमान को वापस लखनऊ भेजने की तैयारी हुई तो मौसम खराब होने से विमान को प्रयागराज डायवर्ट कर दिया गया, जहां ईंधन कम होने की वजह से वापस लखनऊ लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें