फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 28 तक एयरपोर्ट पर नहीं बनेंगे विजिटर पास

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर लखनऊ के चारबाग, लखनऊ जंक्शन के रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। लखनऊ एयरपोर्ट पर 28 अगस्त तक विजिटर पास पर रोक है। यात्रियों को समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

सुरक्षा पुख्ता करने के लिए जीआरपी व आरपीएफ को निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक (रेलवे) रोहित मिश्र के अनुसार जीआरपी की विशेष टीम बनी है। टीम के सदस्य सादे कपड़ों में आरक्षण केंद्र, पार्सल घर व प्लेटफार्मों पर तैनात हैं। आरपीएफ कंट्रोल रूम से प्लेटफार्मों की निगरानी कर रही है। कैबवे के खुले रास्तों पर भी आरपीएफ तैनात है। बम निरोधक व श्वान दस्ते के साथ आरपीएफ-जीआरपी चेकिंग करेंगी। यार्ड में मेंटीनेंस ट्रेनों की भी निगरानी के आदेश हैं। लखनऊ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ व अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें