फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजन डॉक्यूमेंट: मंत्री बोले- इस सरकार में बने राम मंदिर-काशी कॉरिडोर, सपा ने उठाया बिजली-स्कूलों का मुद्दा

Wed, 13 Aug 2025 08:24 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Vision Document:यूपी विधानसभा में विजन डॉक्यूमेंट पर चल रही चर्चा के दौरान सत्ता और विपक्ष के बीच कई बार तीखी नोक-झोंक हुई। 
विज्ञापन
यूपी विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 विधानसभा में विजन डाक्यूमेंट 2047 पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों में आरोप- प्रत्यारोप का दौर चला। सत्ता पक्ष उपलब्धियां गिनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करता रहा तो विपक्ष के विधायक सवाल खड़े करते रहे। बीच- बीच में कई बार नोंकझोंक भी हुई। कभी तथ्यों को लेकर तो कभी समय सीमा को लेकर तीखी बहस हुई।

विज्ञापन


विजन डाक्यूमेंट पर चर्चा के दौरान प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि 2047 तक हर जिले में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुचाया जाएगा तो हर घर में तकनीकी शिक्षा पहुंचेगी। एआई और मेटा जैसी तकनीक से हर व्यक्ति को वाकिफ कराने का प्रयास किया जा रहा है। सभी विश्वविद्यालयों में तकनीकी सेल स्थापित होगा। तकनीक के जरिए औद्योगिक और हरित ऊर्जा से हर व्यक्ति को जोड़ा जाएगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबीरानी मौर्य ने विभाग की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि महिलाओं को हर स्तर पर स्वावलंबी बनाया जाएगा। पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि 2017 का विजन से महाकुंभ संपन्न हुआ। राम मंदिर और काशी कारीडोर बना। अब नई तकनीक के जरिए औद्योगिक कारीडोर बनाने की तैयारी है। 

विधायक पंकज सिंह ने कहा कि विजन 2047 के जरिए नई इनोवेशन पॉलिसी लाई जाएगी। वन डिस्ट्रिक वन हब बनाए जाने, हर जिले में ग्रीन कवर टॉरगेट तैयार करने का प्रयास किया जाना चाहिए। इसी तरह विधायक धीरेंद्र सिंह, बंबालाल, राजीव गुम्बर, भूपेश चौबे, नीलिमा कटियार, अशरफ अली, संजय कुमार शर्मा आदि ने भी भाजपा शासनकाल में हो रहे कार्यों की तारीफ करते हुए विकसित भारत के लिए विजन 2047 को अहम बताया। विपक्ष के विधायकों में इकबाल महमूद ने कहा कि मजार पर बुल्डोजर चलाया जा रहा है। फतेहपुर, संभल में नफरत फैलाई जा रही है। नफरत खत्म करेंगे तभी देश व प्रदेश तरक्की करेगा। इसी तरह विधायक अमिताभ वाजपेयी ने कहा कि पहले पुराने वादे पूरे किए जाएं। फिर नए की बात होनी चाहिए।
विज्ञापन


मंत्री कार्यालय से फोन के बाद भी भर्ती नहीं हुआ मरीज
विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में अव्यवस्था का आरोप लगाया। कहा कि उनके परिचिति मरीज के लिए उप मुख्यमंत्री कार्यालय से फोन किया गया। इसके बाद भी एसजीपीजीआई और केजीएमयू में मरीज भर्ती नहीं हुआ। उसे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

नियम तोड़ने का आरोप लगा सपा विधायकों ने किया हंगामा

 विधानसभा में दोपहर करीब ढाई बजे अधिष्ठाता जय प्रताप सिंह ने पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ को बोलने के लिए कहा। इस पर सपा सदस्य हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि विधानसभा अध्यक्ष ने कहा था कि सत्ता पक्ष के दो विधायकों के बाद विपक्ष का एक विधायक बोलेगा। इस नियम का पालन किया जाए। हंगामा बढ़ने पर सिद्धार्थनाथ बैठ गए और फिर सपा से संग्राम सिंह यादव ने बात रखी। उन्होंने कहा कि पीडीए समाज को गुलाम बनाने की साजिश रची जा रही है। स्कूलों को बंद किया जा रहा है।

बिजली निजीकरण का हुआ विरोध
विधानसभा में विजन डाक्यूमेंट 2047 पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने बिजली के निजीकरण का जमकर विरोध किया। सपा विधायक संग्राम सिंह ने कहा कि बिजली हर व्यक्ति से जु़ड़ी हुई है। इसका किसी भी कीमत पर निजीकरण नहीं किया जाना चाहिए। ऊर्जा विभाग में आउटसोर्सिंग कर्मियों को नौकरी से निकालने के बजाय उनके अनुभव को देखते हुए स्थायीकरण करना चाहिए। विधायक अमिताभ वाजपेयी ने कहा कि पूरे प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त है। बिजली की जांच करने जाने वाली टीम की रिकार्डिंग की जाए तो पता चल जाएगा कि जांच के नाम पर कैसे शोषण किया जा रहा है? उन्होंने बिजली निजीकरण का विरोध किया।

इंद्रजीत के बयान को बताया हिंदुत्व का अपमान
सपा विधायक इंद्रजीत सरोज ने बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि जन्म लेना मेरे हाथ में नहीं है और मरना मेरे हाथ में हैं। इसे सत्ता पक्ष के शलभ मणि ने हिंदुत्व का अपमान बताया। विधायक डा. मनोज पांडेय ने भी कहा कि डा. आंबेडकर के बहाने हिंदुत्व पर हमला बोला जा रहा है। यह समूचे हिंदुओं का अपमान है। हिंदु धर्म की सहिष्णुता की परीक्षा ली जा रही है।
विज्ञापन

27 फीसदी आरक्षण में हो बंटवारा- राजभर

यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर। - फोटो : amar ujala
विजन डाक्युमेंट 2047 पर चर्चा के दौरान कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। जब सपा की सरकार थी तो पीडीए की याद नहीं आई। हमारा विजन अलग है। रोहिणी आयोग की बात सपा और कांग्रेस नहीं बोलेगी। लेकिन जब तक 27 फीसदी आरक्षण में बंटवारा नहीं होता है तब तक पीडीए समाज का भला नहीं होगा। इस दौरान उन्होंने पंचायती राज विभाग की उपलब्धियां गिनाते हुए 2047 के लक्ष्य को बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें