फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: 6 दिसंबर को शौर्य दिवस की जगह मंदिर व घरों में दीप जलाएगी विश्व हिंदू परिषद

Thu, 28 Nov 2019 02:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद आगामी 6 दिसंबर को शौर्य या विजय दिवस मनाने की जगह मठ मंदिरों और घरों में दीप जलाएगी। विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या मामले पर निर्णय देने के बाद संगठन पदाधिकारियों ने देश भर में मनाए जाने वाले विजय दिवस कार्यक्रम को स्थगित कर दीप प्रज्जवलन द्वारा शांति व सद्भाव का संदेश देने का फैसला किया है।

विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि विहिप नहीं चाहती कि कोर्ट के इतने बड़े निर्णय को हम दो-चार घंटों में ही सीमित कर दें। छह दिसंबर की घटना हिंदुओं में हमेशा स्वाभिमान और सम्मान का स्मरण कराती रहेगी। श्रीरामलला के पक्ष में निर्णय देने का देश भर के रामभक्तों ने समर्थन किया है।

उन्होंने कहा कि 9 नवंबर 2019 की तारीख पूरे देश में सत्य की विजय के रूप में जानी जाएगी। राम मंदिर निर्माण की बेला अब निकट है। ऐसे में रामभक्तों को शौर्य व विजय दिवस रामलला के भव्य व दिव्य मंदिर में मनाने का अवसर प्राप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें