फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

68500 शिक्षक भर्ती में विशिष्ट बीटीसी वालों को 50 वर्ष तक मिलेगा मौका

Fri, 24 Aug 2018 11:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों के लिए 68500 शिक्षक भर्ती में विशिष्ट बीटीसी पास अभ्यर्थियों को 50 वर्ष तक नियुक्ति के लिए मौका दिया जाएगा। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने स्पष्ट किया है कि शिक्षक भर्ती में नियुक्ति के आवेदन में विशिष्ट बीटीसी वाले अभ्यर्थियों के लिए 50 वर्ष तक आवेदन का मौका मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके लिए आवेदन में संशोधन किया जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षक भर्ती के आवेदन में विशिष्ट बीटीसी वाले अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा का विकल्प नहीं होने पर उन्होंने चिंता व्यक्त की थी कि इस भर्ती से वह बाहर हो जाएंगे। शिक्षक भर्ती में बीटीसी, उर्दू बीटीसी के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 50 वर्ष तय थी, इसमें विशिष्ट बीटीसी के लिए कोई विकल्प नहीं दिया गया था। वर्तमान शिक्षक भर्ती में विशिष्ट बीटीसी के 375 अभ्यर्थी हैं।

 
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती में उत्तर की जांच नहीं, केवल अंक जोड़े जाएंगे

- फोटो : demo pic
परिषदीय विद्यालयों के लिए चल रही 68500 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में परीक्षार्थियों के दबाव में सचिव परीक्षा नियामक प्रतिदिन नया आदेश जारी कर रही हैं। 22 अगस्त को उन्होंने विज्ञप्ति जारी करके स्पष्ट किया था कि उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर आपत्ति जताने वाले परीक्षार्थियों की कॉपी की जांच चल रही है।

अब दूसरे दिन ही उन्होंने स्पष्ट किया है कि उत्तर पुस्तिका में उत्तर की जांच नहीं बल्कि पहले से जांची गई कॉपी में नंबरों को दोबारा जोड़ा जाएगा। इसमें यदि किसी प्रश्न का मूल्यांकन छूट गया है तो उसी का नंबर दिया जाएगा। शेष प्रश्नों के अंक जोड़कर कॉपियों की जांच पूरी कर ली जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें