फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी से मिले विशाल कपूर, बोले- फिल्म, फैशन और पर्यटन को बढ़ावा देने से लोगों को मिलेगा रोजगार

Tue, 14 Aug 2018 02:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी से मुलाकात करते विशाल कपूर, वरिजा बजाज और रीना ढाका। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी फिल्म विकास परिषद के पूर्व सदस्य विशाल कपूर के साथ विश्व प्रसिद्ध भारतीय फैशन डिजाइनर वरिजा बजाज और रीना ढाका ने सीएम योगी से मुलाकात की। इस दौरान फिल्म, फैशन, क्राफ्ट और पर्यटन के जरिए रोजगार को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


वरिजा बजाज ने सीएम योगी के सामने दिव्यांगों के लिए रोजगारपरक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने इसके लिए यूपी को मेजबान राज्य बनाने का सुझाव देते हुए कहा कि हमें एक मंच पर गैर सरकारी संगठनों, स्कूलों, संस्थानों, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों को एक साथ लाना चाहिए जो न सिर्फ दिव्यांगों में जागरूकता लाने का कार्य कर रहे हैं बल्कि उन्हें रोजगार भी दे सकें।

उत्तर प्रदेश में युवाओं के बीच लोकप्रिय विशाल कपूर ने भी सीएम योगी को रोजगार उत्पादन के लिए कुछ सूत्र बताए। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी से कान्स फ्लिम फेस्टिवल के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि शिक्षा केंद्रों में छात्रों को मीडिया, फैशन, क्राफ्ट और पर्यटन के क्षेत्र में मिलने वाले रोजगार के बारे में भी जागरूक किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें