फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दोनों राजकीय पॉलीटेक्निक में वर्चुअल क्लासरूम होंगे अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पॉलीटेक्निक के विद्यार्थी डिजिटल माध्यम से प्रशिक्षण लेंगे। वर्चुअल क्लासरूम में तकनीक आधार पर प्रयोगात्मक कक्षाएं होंगी। राजकीय पॉलीटेक्निक के दोनों संस्थानों में इसी साल वर्चुअल क्लासरूम को अपडेट करने की तैयारी है। ऐसा होने पर 2000 से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

राजकीय महिला पॉलीटेक्निक और राजकीय पॉलीटेक्निक में इंजीनियरिंग से जुड़े 15 से अधिक डिप्लोमा कोर्स संचालित हैं। यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों को समय-समय पर नई तकनीक से परिचित कराया जाता है।
राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने बताया कि दोनों संस्थानों में एक-एक वर्चुअल क्लासरूम हैं, लेकिन इसमें विस्तार के साथ ही अपडेट करने योजना बनाई जा रही है। विभाग से अनुदान मिलने पर कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

उम्मीद है कि इसी साल विद्यार्थियों को नई तकनीक का फायदा मिले। उन्होंने बताया कि ऐसा होने से विद्यार्थियों की इंजीनियरिंग की पढ़ाई आसान होगी। साथ ही कंपनी की मांग के आधार पर वह प्रशिक्षित भी हो सकेंगे। पॉलीटेक्निक के प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. एसपी सोनी ने बताया कि इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को डिजिटल डायग्राम, फीचर, वाहन के पार्ट, सिविल व अन्य तकनीकें वर्चुअल माध्यम से सीखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें