फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लंदन से दिल्ली आ रहे विमान में अचानक हुआ कुछ ऐसा, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, 300 यात्री थे सवार

Fri, 11 Jul 2025 11:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लंदन से दिल्ली आ रहे विमान में ईंधन कम होने से लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसमें 300 यात्री सवार थे। 
विज्ञापन
फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंदन से दिल्ली जा रही वर्जिन अटलांटिक एयरलाइन की फ्लाइट में ईंधन घट जाने के चलते लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में 300 यात्री सवार थे। मामला बीते बुधवार देर रात का है। वर्जिन अटलांटिक एयरलाइन की उड़ान संख्या वीएस 302 बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से रवाना हुई। विमान 10 घंटे से अधिक का सफर करके रात में दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचता है। 
विज्ञापन


बुधवार को विमान लंदन से तय समय पर रवाना हुआ, लेकिन दिल्ली पहुंचने से पहले विमान में ईंधन कम हो गया। ऐसे में पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोलर एटीसी को सूचना दी और ईंधन की स्थिति स्पष्ट की। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग रात 1.00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर कराने की अनुमति दी गई।

इधर, लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना पर सुरक्षाबलों और एम्बुलेंस आदि को मुस्तैद कर दिया गया। विमान के पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए सावधानी से विमान की लैंडिंग करवाई। विमान के सकुशल लैंड होने पर यात्रियों की जान में जान आई।

ईंधन भरा और लौट गया विमान

लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद विमान को टैक्सीवे पर ले गया गया। विमान में ईंधन भरा गया, जिसके बाद फ्लाइट वापस दिल्ली रवाना हो गई। इस दौरान यात्री विमान में ही बैठे रहे।

मुंह को आ गई थी यात्रियों की जान

विमान में सवार यात्रियों को जब दिल्ली के जगह लखनऊ में लैंडिंग की सूचना मिली तो वे घबरा गए। पूछने पर उन्हें बताया गया कि ईंधन कम होने से डायवर्ट किया जा रहा है। इससे यात्री घबरा गए। अहमदाबाद में हुए हादसे के बाद विमान यात्रियों में स्वाभाविक डर पैदा हो गया है। लेकिन लखनऊ में लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें