फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंटेज सवारी पर लखनवी विरासत की 'सफारी'

Mon, 03 Feb 2014 01:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अवध हेरीटेज कार क्लब और इंटेक की ओर से विंटेज कार ड्राइव रविवार को निकाली गई। बड़े इमामबाड़े से शुरू हुई ड्राइव ने लोहिया पार्क होते हुए गोल्फ क्लब तक करीब 15 किलोमीटर का सफर तय किया।
विज्ञापन


जिसमें 1926 से लेकर 1962 तक की 25 विंटेज कारें शामिल हुईं। क्लब के एमए खान ने बताया कि ड्राइव का उद्देश्य स्कूल के बच्चों को लखनऊ की धरोहरों के बारे में जागरुक करना था।

अलग-अलग स्कूलों से करीब 60 बच्चे ड्राइव में शामिल हुए। बच्चों ने इमामबाड़े, शहीद स्मारक, रेजीडेंसी, लाल बारादरी, तारे वाली कोठी(एसबीआई भवन), क्राइस्ट चर्च स्कूल आदि विरासतों का इतिहास जाना।
विज्ञापन


ऐतिहासिक इमारतें देखने के बाद बच्चों के मन में तमाम सवाल भी उठे। मसलन, लाल बारादरी किसने बनवाई, रेजीडेंसी की दीवारों पर गोलियों के निशान कैसे और कहां से आए वगैरह-वगैरह।

इनके जवाब वरिष्ठ इतिहासकार रवि भट्ट ने दिए। बच्चों के आसानी से समझ में आने वाले लहजे में उन्होंने लखनऊ केइतिहास से उन्हें अवगत कराया।

इतना ही नहीं विंटेज कारों के काफिले में सबसे पुरानी कार वर्ष 1925 की बेबी ऑस्टिन ने बच्चों के लिए रोमांच का विषय भी बनी रही।

बच्चों ने ड्राइव शुरू होने से पहले और खत्म के बाद कार के साथ फोटो भी खिंचवाई। ड्राइव को हरी झंडी कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक रंजन ने दिखाई। उन्होंने कार क्लब के प्रयास को सराहनीय और हितकारी बताया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें