फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. विनय पाठक प्रकरण: डेविड मारियो से संपर्क साधने में जुटी CBI, दो दिन में कई बार हुए प्रयास रहे निष्फल

Tue, 17 Jan 2023 02:25 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अधिकारियों का कहना है पाठक के मामले में सीबीआई जांच कराने के खिलाफ डेविड मारियो कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में है, इसलिए वह फिलहाल सीबीआई से संपर्क करने से कतरा रहा है। जबकि सीबीआई मारियों से मिलकर उससे सभी बिंदुओं पर एक-एक करके चर्चा करना चाहती है। 
विज्ञापन
कुलपति प्रो. विनय पाठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति विनय पाठक और उनके करीबी अजय मिश्रा के खिलाफ एसटीएफ से केस डायरी और सारे साक्ष्य कब्जे में लेने के बाद सीबीआई अब पाठक के खिलाफ मुकदमा लिखवाने वाले डेविड मारियों डेनिस से संपर्क करने में जुटी है। हालांकि दो दिन की मशक्कत के बाद भी मारियो से सीबीआई का संपर्क नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


वहीं कुछ अधिकारियों का कहना है पाठक के मामले में सीबीआई जांच कराने के खिलाफ डेविड मारियो कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में है, इसलिए वह फिलहाल सीबीआई से संपर्क करने से कतरा रहा है। जबकि सीबीआई मारियों से मिलकर उससे सभी बिंदुओं पर एक-एक करके चर्चा करना चाहती है। 

बता दें कि विनय पाठक व अजय मिश्रा के खिलाफ  इंदिरा नगर में केस दर्ज करवाने वाले वादी डेविड मारियो डेनिस सीबीआई जांच के खिलाफ  कोर्ट में पहले भी याचिका दायर कर चुका है, लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया था। लिहाजा वह अब दुबारा याचिका दाखिल करने की तैयारी में हैं। दरअसल कोर्ट ने उनके फिर से याचिका करने के विकल्प को पूरी तरह से खारिज नहीं किया है। जिस आधार पर सीबीआई जांच के आदेश हुए हैं अगर वो उसे चुनौती देने से जुड़े तथ्य जुटा पाए तो वह फिर से याचिका दाखिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें